मुंबई। आइपीएल में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग पर बढ़ते शिकंजे के मद्देनजर मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोनू योगेंद्र जालान और देवेंद्र कोठारी नाम के दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने आइपीएल में सट्टेबाजी की बात को स्वीकार किया है। सट्टेबाजों ने मैच फिक्सिंग के लिए दस करोड़ रुपये एक खिलाड़ी को देने की बात कबूल की है।
पुलिस ने इस सट्टेबाजी में अंडरवर्ल्ड के हाथ होने से इंकार नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा कारोबार करीब पांच सौ करोड़ का है। पुलिस के मुताबिक सोनू छोटा शकील के लिए काम करता है। पुलिस इस मामले में सोनू से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में बड़ी मछलियों पर भी श...
Read more...
मानव रहित जिस टोही विमान 'ड्रोन' पर अमेरिकी सेना को नाज है, उसे टक्कर देगा अपना 'रुस्तम-दो'। रुस्तम-एक की सफलता के बाद अब देहरादून स्थित डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशन लैबोरेटरी [डील] रुस्तम-दो की तकनीक पर काम कर रही है।
रुस्तम-दो न सिर्फ 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकेगा, बल्कि दुश्मनों की निगाह से भी पूरी तरह महफूज रहेगा।
Read more...
आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते को लेकर लोगों में इस बात की भी उत्सुकता रहती है कि इस बार आमिर किस मुद्दे को उठाएंगे। आमिर और उनकी टीम इतना चुपचाप काम करती है कि किसी को इस बारे में भनक नहीं लगती कि वे शो में क्या करने वाले हैं। गौरतलब है कि आमिर ने शो शुरू होने के पहले तक ये बात पता नहीं लगने दी कि उनके शो का फॉर्मेट क्या है।
कन्या भ्रूण हत्या और बाल यौन शोषण जैसे दो मुद्दे वे अपने शो में उठाकर धाक जमा चुके हैं। आमिर के इस शो को दूरदराज गांव में बैठे आम आदमी से लेकर तो मेट्रो शहर में बैठी सेलिब्रिटी तक ने पसंद किया है। कुछ लोगों का कहना है आमिर एक घंटे तक बुद्धू बक्से को बुद्धू नहीं रहने देते...
Read more...
शोधकर्ताओं ने शैवाल से मलेरिया का टीका विकसित करने में सफलता पायी है। यह टीका मलेरिया पैदा करने वाले परजीवी के प्रसार को रोकने में कारगर साबित हो सकता है जिससे विश्व के सबसे व्यापक और गंभीर बीमारियों में से एक मलेरिया से करोड़ों लोगों को बचाव हो सकेगा। मलेरिया प्लाजमोडियम प्रजाति के मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है जो प्रोटोजोआ परजीवी के संक्रमण से होता है। यह उष्णकटिबंधीय और उपउष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में साढ़े 22 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करता है। इसमें बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण होते हैं और गंभीर मामलों में कोमा और मृत्यु तक हो सकती है। हालांकि इस संक्रमण से सुरक्षा के लिए कई तरह...
Read more...
स्तन कैंसर आम तौर पर महिलाओं की बीमारी मानी जाती हैं। पुरुषों में स्तन कैंसर बहुत कम होते हैं, लेकिन जिन पुरुषों को स्तन कैंसर होता है, वे स्तन कैंसर से पीडि़त महिला की तुलना में कम समय तक जीवित रहते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि उन्हें स्तन कैंसर हो सकता है और इस कारण वे स्तन कैंसर के चेतावनी वाले लक्षणों की पहचान नहीं कर पाते। स्तन कैंसर से पीडि़त महिलाएं स्तन कैंसर से पीडि़त पुरुषों की तुलना में औसतन दो साल तक अधिक जीवित रहती हैं।
शिकागो में किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों में जब स्तन कैंसर की पहचान होती है तब तक उनका ट्यूमर काफी बढ़ चुका होता है, वह व...
Read more...
वाराणसी। स्थानीय बेनियाबाग के मैदान में 21 मई को प्रस्तावित 'गंगा मुक्ति महासंग्राम' सम्मेलन में संत समाज का शंखनाद गंगा की अविरलता की दिशा तय करेगा। देशभर के साधु-संतों के इस जुटान में चोटी के विचारकों के साथ-साथ टीवी सीरियल के चर्चित चेहरे भी मंच पर दिखाई देंगे।
आयोजन को असरदार बनाने के कल्कि पीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णम् दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। दंडी बाड़ा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम ने भी बुधवार को काशी छोड़ दिया और देश के विभिन्न आश्रमों से संपर्क साधने निकल पड़े। सबसे संपर्क साधने के बाद कल्कि पीठाधीश्वर 18 मई को काशी आ जाएंगें। स्वामी विमलदेव 20 मई को लौटेंगे...
Read more...
राखी सावंत काफी समय से चुप थीं, लेकिन अब एक नया हंगामा करके उन्होंने जता दिया है कि वह किसी मौके का इंतजार कर रही थीं। उनका तीर इस बार आमिर खान पर चला है और राखी का आरोप है कि 'सत्यमेव जयते' उनके शो की कॉपी है।
राखी सावंत जिस चीज के लिए फेमस हैं, वह उन्होंने दोबारा करके दिखाया है! बिना बात के बवाल मचाने में उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता और दूसरों को कन्विंस करने में तो वह वाकई उस्ताद हैं। इस बार उनके निशाने पर हैं आमिर खान, जिन पर राखी ने अपने शो का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगाया है।
जी हां, राखी का दावा है कि 'सत्यमेव जयते' दरअसल, 'राखी का इंसाफ' की कॉपी है। बकौल राखी, 'प्रडक्शन हाउस ने मेरा कॉ...
Read more...
अल्का गुप्ता की कविता
धूप छांव
जिंदगी को हम कहते है ,
की ये धूप छांव है ,
उलटी हवाओं में जैसे ,
चलती ये नाव है ,
इस धूप छांव के खेल को जिसने समझ लिया ,
उलटी हवाओं में नाव को जिसने खेवा दिया,
करती हमेशा दुनिया उसको सलाम है ,
छांव में तू जो रुक गया,
पतवार को जो छोड़ दिया ,
कहना ना तू फिर ये कभी ,
की जिंदगी बेकार है ,
क्योंकि करती हमेशा दुनिया उसको सलाम है ,
जिंदादिली से जिसने इसको गले लगाया
और कर दिया है शामिल ,
पन्नों में नाम है।
Read more...